कंदोई अतिथि भवन आमजन के लिय बनकर तैयार

▪️कंदोई अतिथि भवन आमजन के लिय बनकर तैयार 
▪️विधायक अमित चाचाण ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।
▪️भवन में साईं बाबा की मूर्ति भी स्थापित की गई
▪️भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम बाद में रखा जाएगा
नोहर 4 मई सेठ लाल चंद फकीर चंद कंदोई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यहां बनाए गए कंदोई अतिथि भवन बनकर तैयार हो गया सोमवार को विधायक अमित चाचाण ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। उक्त भवन के निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च हुए है  भवन में 5 कमरों के अलावा विशाल हॉल बनाया गया । भवन. को पूर्ण रूप से  अत्याधुनिक रूप से बनाया गया । भवन में साईं बाबा की मूर्ति भी स्थापित की गई है हालांकि वर्तमान में  कोरोना गाईडलाईन  के चलते भवन के उद्घाटन का किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं रखा गया। सोमवार से भवन को शुरू कर दिया गया भवन का विधिवत उद्घाटन बाद में करवाया जाएगा । इस मौके पर विधायक ने सेठ लाल चंद फकीर चंद कंदोई चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त ट्रस्ट द्वारा पिछले लंबे समय से सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है नोहर. में बनाया गया उक्त विशाल भवन आमजन के लिए उपयोगी साबित होगा। इस मौके पर पवन कंदोई ने बताया कि उक्त भवन शादी कार्यक्रम के अलावा अन्य आयोजन के लिए भी उपलब्ध रहेगा उन्होंने बताया कि भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम बाद में रखा जाएगा कंदोई के अनुसार भवन को अत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है सेठ लालचंद फ़क़ीर चंद कंदोई चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रवासी शंकर लाल कंदोई (मुंबई) ने एक करोड़ पचास लाख की लागत से कंदोई अतिथि भवन का निर्माण कराया। कंदोई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नोहर में विशाल चिकित्सालय का भी निर्माण करवाया गया था जो आमजन के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि संकट केेेे इस दौर में ट्रस्ट हर संंभव मदद के के लिए तैयार है। इस मोके पर.पूजा अर्चना पवन कंदोई(कंदोई इम्पोरियम)व कंदोई परिवार ने की ।.इस मोके पर अशोक कदोई, महेश भूकरके वाला, रामावतार कंदोई,  विनोद कंदोई, किशन चाचाण, पुनम वेरेवाला ,सुशील शर्मा, बिहारी चोमवाल, पार्षद पवन हिसारिया,नियामत अली  आदि मोजुद थे