मंडी में नीलामी कार्य रविवार तक रहेगा बंद

मंडी में नीलामी कार्य रविवार तक रहेगा बंद
नोहर 26 अप्रैल नोहर  अनाज मंडी में 2 मई तक कृषि जिंसों की बोली नहीं होगी लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर व्यापारियों द्वारा उक्त निर्णय अपने स्तर पर लिया गया। वही अनाज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद जारी रहेगी ।  व्यापार संघ अध्यक्ष  राजेंद्र बेनीवाल, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष  कृष्ण कासनिया ने बताया  कि कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के मध्य नजर आने वाले समय में किसानों हमालो तथा मुनीमो में संक्रमण नहीं बढ़े, मंडी में सामाजिक दूरी बनी रहे, इसके लिए जिंसों की नीलामी कार्य को दिनांक 2 मई तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।  इस अवधि में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद कल 27 अप्रैल को छोड़कर जारी रहेगी, केवल उठाव के लिए कल खरीद नहीं की जाएगी ।  सचिव कृषि उपज मंडी पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने किसानों से भी अनुरोध है कि वह अपने आढती से पूछ कर ही समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं जींस लेकर घर से रवाना होवे जिससे जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान सामाजिक दूरी बनी रह सके