नोहर 26 अप्रैल राजकीय चिकत्सालय में उपचाराधीन कोरोना पीड़ित मरीजों को लगने वाली आक्सीजन का खर्च दान दाताओ से सहयोग लेकर मिशन सौ बेड द्वारा वहन किया जाएगा ।मिशन सौ बेड ने दानदाताओं के सहयोग से पीड़ितो को निशुल्क आक्सीजन उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है । विधायक अमित चाचाण ,उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर ,पूर्व चिकित्सा अधिकारी एम .पी .शर्मा कि मौजूदगी में मिशन सौ बेड के सरंक्षक हनुमान प्रसाद व्यास अध्यक्ष एडवोकेट के. एल. मित्रका ने इस आशय का एक पत्र विधायक को सौंपा । पीड़ितो को निशुल्क आक्सीजन उपलब्ध करवाने की मिशन सौ बेड की मंशा का विधायक अमित चाचान ने आभार व्यक्त किया । विधायक ने मिशन कि प्रसंशा करते हुए मानवतापूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद दिया । सौ बेड के हनुमान प्रसाद व्यास एंव एडवोकेट मित्रूका ने बताया कि करीब तीन साल से जरूरतमंद रोगियों को आक्सीजन मिशन सौ बेड द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है । विदित रहे कि पिछली कोरोना लहर में भी मिशन सौ बेड द्वारा राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ के लिए ड्रेसें वितरित की गई थी। गौरतलब है कि विधायक अमित चाचाण के लगातार प्रयासों के बाद नोहर राजकीय चिकित्सालय में 30 बैड का कोविड. वार्ड तैयार किया जा रहा है जो बुधवार तक शुरू हो जाएगा

