महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही

नोहर, 11 मार्च।  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरों में स्थित शिवालयों में ओम नम: शिवाय व हर- हर महादेव के जयकारों कि गुंज रही। श्रद्धालूओं ने शिवालयों में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि कि कामना की। गुरूवार प्रात: से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालूओं ने शिवालयों में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक करने सहित बिल्व पत्र, आक, पुष्प, फल, आदि अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। कस्बें के वार्ड नं. 22 शिव चौक स्थित शिवालय में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालूओं ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस मौके पर वार्डवासियों द्वारा खीर के प्रसाद का भी वितरण किया गया। इसके अलावा कल्याणद्वार स्थित शिवालय में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालूओं ने पहुंचकर भोलेशंकर की पूजा अर्चना की।  इसके अलावा जोहड़ेवाले हनुमान मन्दिर, प्राचीन शिवालय, कल्याण भूमि स्थित शिवालय, मालियों के मौहल्ले में स्थित हनुमान मन्दिर, श्री जीण माता मन्दिर,  श्रीसेन मन्दिर, सोनी मन्दिर, न्यू हनुमान मन्दिर, पंचमुखी बालाजी मन्दिर, नेहरूनगर स्थित हनुमान मन्दिर, अग्रवाल मन्दिर, श्री सूर्य भवन मन्दिर, श्रीराधाकृष्ण मन्दिर सहित कस्बें के विभिन्न मन्दिरों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालूओं ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव पूजा-अर्चना की। श्रद्धालूओं ने शिवरात्रि का व्रत भी रखा। दिनभर मन्दिरों में भजन-कीर्तन का भी दौर चला।