1971 के युद्ध में शामिल रहे वीर सैनिको का सम्मान
नोहर, 1971 युद्ध के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर सूरतगढ़ मिलट्री स्टेशन द्वारा गुरूवार को यहां बालकृष्ण बिहाणी स्टेडियम में 1971 के युद्ध में शामिल रहे वीर सैनिको का सम्मान किया गया। इस अवसर पर युद्ध में शहीद हुये जवानो कि वीरागंनाओं का भी सम्मान किया गया। कर्नल ए.एम. सैनी द्वारा इस मौके पर 19 पूर्व सैनिकों सहित वीरागंनाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर 1971 के युद्ध के चित्रों कि प्रदर्शनी भी लगाई गई। आर्मी के बैड ने शहीद हुये वीर जवानों श्रद्धाजंलि दी
।https://youtu.be/BMvcAPl41fg
विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले अनेक जवानों ने युद्ध के स्मरण सुनाये। कर्नल ए.एम. सैनी ने सम्पूर्ण कार्यक्रम कि विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आयोजित सम्मान समारोह के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरते हुए हमेशा देश कि सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही। गौरतलब है कि 1971 के युद्ध कि विजय कि याद में पूरे वर्ष को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 1971 युद्ध के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर देश कि चारो दिशाओं के लिए चार मशाल जुलूस यात्राए 16 मार्च को दिल्ली के अमर शहिद ज्योति स्मारक से रवाना हुई। जो चारों दिशाओं में देश का भ्रमण करेगी।


