मोबाइल वैन के माध्यम से आमजन को किया जाएगा जागरूक जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 मोबाइल वैन के माध्यम से आमजन को किया जाएगा जागरूक जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को मोबाइल वैन रवाना की गई। प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश सूर्यप्रकाश काकड़ा ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह वैन जोड़कियां, नवां व रोडांवाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम का संदेश और विधिक जानकारियां देगी।


इस मौके पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यप्रकाश वर्मा, सीजेएम आशा चौधरी, एसीजेएम रमेश कुमार ढालिया, एएमजेएम राधिका सिंह चारण, ग्राम न्यायाधिकारी सुमन चौधरी, प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट परनीत कौर, साक्षी भांभू व बार संघ अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लेघा सहित अधिवक्ता मौजूद थे।