नोहर, 1 फरवरी। नगर पालिका चुनाव परिणाम आने के बाद अब पालिकाध्यक्ष पद के लिए कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी का पालिकाध्यक्ष बनना तय है। नगर पालिका के 40 वार्डो में कांग्रेस ने 21 सीटे हासिल की है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भी विजयी हुये निर्दलीय पार्षदों का समर्थन देने का सिलसिला जारी है। बताया जाता है कि चार निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। उधर पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामाकंन भरने के प्रथम दिन कोई भी नामाकंन नही भरा गया। 2 फरवरी मंगलवार को पालिकाध्यक्ष के पद के लिए नामाकन भरने का आखिरी दिन है। 3 फरवरी को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। 4 फरवरी नाम वापस लिये जा सकेगें व चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेगें। पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव 7 फरवरी को होगा। पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव 8 फरवरी को होगा। कांग्रेस ने हालांकि अधिकृत रूप से पालिकाध्यक्ष के उम्मीदवार का नाम तय नही किया है। नोहर नगर पालिका में 16 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुये थे। जिनमें से 4 निर्दलीय पार्षदो ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। निर्दलीयों द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिये जाने के बाद भाजपा द्वारा पालिकाध्यक्ष पद के लिये कि जा रही जोड़-तोड़ धरी कि धरी रह गई है। पालिका चुनावों में भाजपा को मात्र 2 सीटे मिली है। भाजपा पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीयों के सहारे जोड़-तोड़ में जुटी हुई थी इसके अलावा पार्षदो द्वारा शपथ लेने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। अलग-अलग समूहों में नवनिर्वाचित पार्षद उपखंड कार्यालय में शपथ लेने आये। एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि अब तक 28 पार्षद पद व गोपनीयता की शपथ ले चुके है। कांग्रेस के अलावा कई निर्दलीय पार्षद विधायक अमित चाचाण के साथ शपथ लेने पहुंचे

