2 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का चौ.विनोद कुमार ने किया शिलान्यास

सड़क में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने का हनुमानगढ़ विधायक चौ.विनोद कुमार ने दिया निर्देश

हनुमानगढ़, 2 फरवरी। जंक्शन स्थित राजीव चौक से अग्रसैन चौक तक करीब 4 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क का शिलान्यास  मंगलवार को हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर निर्माण समिति अध्यक्ष  सुमित रणवां, पार्षद  तरूण विजय, पार्षद  अब्दुल हाफिज, पार्षद  नन्दू गुर्जर, पार्षद  मनोज बड़सीवाल, पार्षद  रणजीत जगदीप विक्की, पार्षद  मुस्ताक टाक, सोनू मीणा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता  गुरनाम सिंह, अधिशाषी अभियंता  जोरा सिंह कस्वां, सहायक अभियंता  शशांक शर्मा, कनिष्ठ अभियंता  श्रवण भूकर,  महेन्द्र यादव, शबीर मौहम्मद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। गौरतलब है किबारीश के चलते ये सड़क काफी टूट चुकी थी। अब हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार के विशेष प्रयासों से शहरवासियों को नई सड़क का जल्द ही तोहफा मिलने जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क का निर्माण 2 करोड़ 80 लाख की लागत से जल्द पूरा किया जाएगा। 
  पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता  गुरनाम सिंह ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण राजीव चौक से श्रीगंगानगर रोड़ स्थित अग्रसैन चौक तक होगा। जिसमें बस स्टेण्ड से एसबीआई बैक तक सीसी रोड़ व बाकी कारपेट सड़क का निर्माण 2 करोड़ 80 लाख की लागत से हेमराज एण्ड कम्पनी श्रीगंगानगर के द्वारा किया जायेगा। विधायक चौधरी विनोद कुमार ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उक्त सड़क में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए बनाने के लिये पाबंद किया। उन्होने नगरपरिषद सभापति  गणेशराज बंसल के नेतृत्व में शहर में बन रही सड़कों का उदाहरण देते हुए उक्त मुख्य मार्ग की सड़क की गुणवत्ता की जांच करते हुए निर्माण करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि उक्त सडक के निर्माण से शहर का सौन्दर्यकरण तो बढ़ेगा ही। साथ ही शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर  रविन्द्र मराड़,  जगदीश मिढ़ा,  रविन्द्र गुम्बर, श्री राजू मदान, सुशील बहल, कुलदीप खुंगर, सोनु सेतिया सहित अन्य  गणमान्य शहरवासी मौजूद थे।