नोहर, 8 फरवरी। सोमवार को नगर पालिका नोहर के उपाध्यक्ष के हुये चुनाव में कोई उल्टफेर नही हुआ। कांग्रेस के रूस्तम चावली पालिका उपाध्यक्ष चुने गये। रूस्तम चावली ने निर्दलीय प्रत्याशी मुश्ताक को 13 मतो से पराजित किया। रूस्तम चावली को 26 व मुश्ताक को 13 मत मिले। माकपा के इरफान रावण ने आज भी मतदान नही किया। इरफान रावण ने पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार किया था। नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली कस्बें के वार्ड नं. 15 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गये थे। कांग्रेस के रूस्तम चावली के पालिका उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने खुशिया मनाई। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम श्वेता कोचर ने नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली को प्रमाण पत्र भेंट किया। जीत के बाद रूस्तम चावली कार्यकर्ताओ व समर्थकों के साथ विधायक निवास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोडक़र, गुलाल उड़ेलकर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कस्बें की जनता ने कड़ी से कड़ी जोड़ी है। अब विकास कार्यो की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में कांग्रेस शासन में नोहर विधानसभा क्षेत्र में हुये विकास कार्यो कि मिशाल कायम हुई है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, कांग्रेस के निकाय चुनाव प्रभारी बदरूदीन टाक, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, बलवीर सुथार, संजय मोदी, लोकेश खटोतिया, कांग्रेसी नेता राधेश्याम जोईया, मुकेश जोशी, नियामत अली, कृष्ण गोदारा, कमल कौशिक, कमल तंवर सहित विभिन्न वार्डो के पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित थे। विदित्त रहे कि रविवार को पालिकाध्यक्ष पद के हुये चुनाव में कांग्रेस की मोनिका खटोतिया 13 मतो से विजयी होकर पालिकाध्यक्ष चुनी गई थी।

