नोहर, 20 जनवरी। श्री गुरू नानक देव सेवा समिति नोहर द्वारा गुरू गोबिन्दसिंह जी के प्रकाशोत्सव एवं सन्त बाबा प्रीतम सिंह जी की पुण्य स्मृति में बुधवार को यहां सरदारपुरा बास स्थित गुरूद्वारा शीन तलाई साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शुभम ब्लड बैंक जयपुर की टीम द्वारा रक्त का संग्रहण किया गया। शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। शिविर में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह दिखा। महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते रक्तदान को महादान बताया। वक्ताओं ने कहा कि इससे बड़ी खुशी कि बात और क्या होगी कि हमारे द्वारा किया गया रक्त का दान किसी अंजान व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि गुरू गोबिन्दसिंह जी के प्रकाशोत्सव एवं संत बाबा प्रीतम सिंह जी कि पुण्य स्मृति के दिन आयोजित हुये इस रक्तदान शिविर का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, एसडीएम श्वेता कोचर, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, राजदीप सिंह, हरप्रीतसिंह, गुरूतेजसिंह, अमृतसिंह, गोपाल कौशिक, पर्वजोतसिंह, ब्राहम्ण महासभा के अध्यक्ष सुरेश पांडिया, अवतारसिंह, राकेश नागल, जयकिशन वर्मा सहित अनेक रक्तदाता उपस्थित थे। रक्तदाताओं को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

