नोहर, 18 जनवरी। पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत किंकराली के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति के प्रधान सोहन ढि़ल ने की। आदर्श आचार संहिता के चलते बैठक पंचायत समिति नोहर के बजाय ग्राम पंचायत किंकराली में आयोजित कि गई। बैठक में नोहर विधायक अमित चाचाण, भादरा विधायक बलवान पूनिया सहित नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य व सरपंच उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कि गई व अनेक कार्यो के प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में वर्ष 2021-22 कि महानरेगा कि वार्षिक कार्ययोजना 2 अरब 74 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये कृषि बिलों को निरस्त करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में खाद्य सुरक्षा पोर्टल खुलवाने, महानरेगा का समय कम करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में 20 ग्राम पंचायतों कि ठोस व तरल कचरा प्रबंधन कि डीपीआर का भी अनुमोदन किया गया। 15वें वित्त आयोग में 1 करोड़ 70 लाख के कार्यो को ग्राम पंचायतों में कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आगामी साधारण सभा में विभागों के कार्यालय अध्यक्ष उपस्थित होने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नोहर विधायक अमित चाचाण ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को बधाई व शुभकामनाए देते हुए राजनीति व पार्टीबाजी से ऊपर उठकर गांव के विकास में अपनी भागीदारी निभाने कि बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का गांव के अन्तिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ मिले। पूरे क्षेत्र में समानता के साथ विकास हो इसके लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों कि समस्याओं को उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। भादरा विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि सभी कि सामुहिक भागीदारी से ही विकास कार्यो को गति मिलेगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के पीडी अकाउंट सहित अन्य मामलों को विधानसभा में उठाने कि बात कही। बैठक में प्रधान सोहन ढि़ल ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाये जाऐगें। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यो में किसी प्रकार की कोताही सहन नही होगी। उन्होंने अधिकारियों से बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आने कि बात कही। ढि़ल ने कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये जाने वाली समस्याओं का तय सीमा में निराकरण होना चाहिये। विकास अधिकारी देशराज बिश्रोई ने महानरेगा योजना में होने वाले कार्यो की जानकारी दी व बालीबॉल खेल ग्राउण्ड सहित गांव के विकास के अधिक से अधिक प्रस्ताव देने कि बात कही। बैठक में गोगामेड़ी के सरपंच महंत रूपनाथ, उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, उप प्रधान रामकुमार सैनी, पंचायत समिति सदस्य मंगेज चौधरी, मांगी शर्मा, सरपंच प्रताप सहारण, बुधराम शर्मा, सतपाल व्यास, राधेश्याम सहारण, राजाराम, पंचायत समिति सदस्य रमेश बैनीवाल, सुरजीत, जिन्द्रपाल गोदारा सहित महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित थी। बैठक के उपरांत पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल के भूकरका स्थित निवास पर नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का अभिनंदन किया गया।

