विधायक अमित चाचाण ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
नोहर,18 दिसम्बर। कस्बें के विभिन्न वार्डो में सडक़ों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शुक्रवार को विधायक अमित चाचाण ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पंचायत समिति के समीप बनने वाली सीसी सडक़ पर 10 लाख 52 हजार रुपये खर्च होगें। वही वार्ड नं. 6 व 7 में बनने वाली सडक़ पर 9 लाख 46 हजार रुपये खर्च होगें। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि पूरे कस्बें में सडक़ों के अलावा नगर पालिका द्वारा करोड़ो रुपये के विकास कार्य करवाये जा रहे है। कस्बें का कोई भी वार्ड विकास से अछुता नही रहने दिया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका ई.ओ. ने कस्बें के विभिन्न वार्डो में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी दी।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, उप प्रधान रामकुमार सैनी, महंत रविनाथ, दलीप तेतरवाल, सुरेश तिवाड़ी, महावीर गोठड़ीवाल, सतीश सोनी, महावीर पांडिया, हरदत सिंवर, मुकेश मिश्रा, अमरसिंह सहु, बलवीर सुथार, राजकुमार सैनी, प्रदीप सेवग, कमल कौशिक, भीम राठी, राधेश्याम जोईया, नियामत अली, सुल्तान सोलंकी सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित थे।



