नोहर- जयपुर मार्ग पर रायसिंहपुरा माइनर पर चल रहा आमरण अनशन शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा।
नोहर 18 दिसंबर । किसान संघर्ष समिति रासलाना वितरिका टेल की ओर से नोहर- जयपुर मार्ग पर रायसिंहपुरा माइनर पर चल रहा आमरण अनशन शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा। पांच अनशनकारी शैलेन्द्र बेनीवाल, भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष श्योपत गोदारा, बिशनाराम मुंदलियां, विनोद लारा एवं मोहरसिंह बेनीवाल के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर से अस्पताल में भर्ती कराया। वही किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष कृष्ण सहारण के नेतृत्व में विधायक आवास पर विधायक अमित चाचाण से मिला।
विधायक अमित चाचाण ने किसानों को बताया कि उन्होंने रासलाना वितरिका टेल की समस्याओं को प्रत्येक मंच पर उठाया है गत दिनों जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई थी विधायक ने कहा कि वे हर कदम पर किसानों के साथ हैं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं उनका मुख्य धैयय है किसानों को पूरा सिंचाई पानी मिले । समिति के पदाधिकारीयों ने भी आवश्यकता होने पर विधायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने की भी बात कही।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रवक्ता विनोद जांगिड़, एडवोकेट रोहित सहारण, कुलदीप सहू, सरपंच शांति देवी बेनीवाल, मनीराम सहारण, कुरड़ाराम वर्मा, कृष्ण तेतरवाल, पप्पू नाई, मुखराम जाखड़, भूपसिंह बेनीवाल, अर्जुन बेनीवाल, रणसिंह, लिछमण, रामजी सहारण, महेंद्र सहारण, रतनलाल धानक सहित दर्जनों किसानों मौजूद रहे।




