नोहर, 28 नवम्बर। भामाशाह स्व. संतलाल मोदी की पुण्य स्मृति में उनके निवास स्थान पर श्री मद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। कथा वाचक गोविन्द महाराज ऋषिकेश ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग का श्रद्धालूओं को श्रवण कराया। इस मौके पर गाये भजनों से श्रद्धालू भाव-विभोर हो उठे।
कथा वाचक गोविन्द महाराज ने कहा कि संत के क्षण और अन्न के कण भाग्यवान मनुष्य को ही मिलते हैं। भगवान के चरणों में समर्पण से आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत की भक्ति, ज्ञान, जप सत्संग से सुख-शांति और पुण्य प्राप्ति होती है। भक्तों को सीख देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म पर खड़ा इंसान सबसे बड़ा होता है । हमे ऋषि, महात्मा ,सन्त, मुनि और सनातनी ग्रंथो से प्रेरणा लेते हुए सदमार्ग पर चलते हुए जीव मात्र की रक्षा में कर्म करना चाहिए ।


