श्रीगंगानगर (नरेश पारीक) जिला मुख्यालय के जवाहर नगर थाने में पदस्थापित पुलिस कांस्टेबल को दस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए जयपुर में एक होटल में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत राशि एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी को राहत देने के लिए मांगी थी।प्रकरण के दूसरे आरोपी थाना प्रभारी राजेश सिहाग को जैसे ही कारवाई की भनक लगी वह श्रीगंगानगर से फरार हो गया।
एसीबी के डिजी बी. एल.सोनी ने बताया की एडीजी दिनेश एम एन के निर्देशन में यह कारवाई जोधपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम के प्रभारी पुलिस इंसपेक्टर मनीष वैष्णव की अगुवाई में टोक रोड़ पर होटल रेडिसन ब्लू में की गई।जयपुर एसिबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र चौधरी द्वारा रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाने का कांस्टेबल नरेश मीणा है।वह करोली जिले के नदोती तहसील के मिल्क सराय का रहने वाला है।आरोपी फिलहाल श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाने में पदस्थापित है। प्रकरण में दूसरा आरोपी जवाहर नगर थाने का थाना प्रभारी राजेश सिहाग है उक्त कारवाई की भनक लगने पर वह अपने परिवार सहित फरार हो गया।हनुमानगढ़ एसीबी की टीम ने श्रीगंगानगर पहुंचकर दोनों आरोपियों के घरों,थाने पर जांच की तो सिहाग नहीं मिला