नोहर 25 सितम्बर। [ नरेंद्र तिवाड़ी ] अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी तीन अध्यादेश वापिस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को अनाज मंडी में अखिल भारतीय किसान ,व्यापार मंडल, फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन, अनाज मंडी मजदूर यूनियन द्वारा सयुंक्त रूप से सभा का आयोजन किया गया।
उसके बाद आक्रोशित किसानों ने किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड मंगेज चौधरी के नेतृत्व में नोहर दिल्ली हाईवे पर चक्काजाम किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। केंद सरकार को किसानों के हित को देखते हुए तीनों अध्यादेश वापिस लेने चाहिए।
सभा को इन्हों ने किया सम्बोधित
किसान सभा के तहसील सचिव सुरेश स्वामी,एसएफआई के जिलाध्यक्ष सरजीत बेनीवाल, छात्र संघ अध्यक्ष अजय सहु ,कालू सैनी,पहलाद, सुरेश सहु दुर्ज़ाना, शेरसिंह मालिया,मेजर सिंह अपूवाला, हेमराज कडवासरा, नानूराम कडवासरा,आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। सभा के उपरांत तहसीलदार विनोद विश्नोई, पुलिस उप अधीक्षक महेन्द्र सिंह राजवी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।




