विधायक अमित चाचाण के प्रयासों से नथवानिया व जेतासरी गांव में दशकों पुरानी पेयजल समस्या का होगा समाधान

 नोहर 28 सितंबर नोहर विधानसभा क्षेत्र के गाव नथवानिया व जैतासरी गांव के ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही पीने के  पानी की समस्या का अब स्थाई समाधान होगा ग्रामीण कई  दशको से पिने की पानी की समस्या से जूझ रहे थे जिने अब राहत मिलेगी विधायक अमित चाचाण  के प्रयासों से राज्य सरकार ने दोनों गांवो के लिए घर-घर पेयजल कनेक्शन योजना के तहत दो करोड़ 27 लाख रुपए स्वीकृत किए है 


राज्य सरकार ने इसके लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है सरकार द्वारा दोनों गांव में घर घर पेयजल कनेक्शन के लिए टेंडर लगा दिए दोनों गांव में घर घर पर जल कनेक्शन योजना स्वीकृत कराने के लिए ग्रामीण गत दिनों विधायक अमित चाचाण से मिले थे जिसके बाद विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर नथवानिया व  जैतासरी में घर घर बिजली कनेक्शन योजना के तहत राशि स्वीकृत करने की मांग की थी विधायक अमित चाचाण ने  बताया कि दोनों गांव में योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाकर घर घर पेयजल कनेक्शन किए जाएंगे लल्लाना के उच्च जलाशय से दोनों गांव में पेयजल सप्लाई होगी विधायक के अनुसार इससे दोनों गांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा

ग्रामीणों ने उसके लिए विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दशकों से चली आ रही समस्या को विधायक अमित चाचाण ने गंभीरता से लिया जिसका परिणाम है कि दोनों गांव में पेयजल योजना के लिए राशि स्वीकृत हो पाई है विदित रहे कि इससे पूर्व भी विधायक अमित चाचाण के प्रयासों से रायसिहपुरा सहित आधा दर्जन गांव के लिए घर घर पेयजल कनेक्शन योजना के तहत 16 करोड रुपए स्वीकृत हो चुके है जिन का कार्य जारी है योजना के तहत बडबिराना व ललाना  में उच्च जलाशय का निर्माण हो चुका है योजना का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है