आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

 नोहर.[ नोहर तेज़ ] क्षेत्र के गांव दीपलाना में नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ़्तार न करने के विरोध में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने नोहर के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी बड़ी राजनीतिक रसूख के चलते कानून की गिरफ्त से बाहर खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें डरा-धमका कर मामले को रफा-दफा की धमकी दी जा रही हैं। घटना के विरोध में नोहर के अंबेडकर संघ, विश्व हिंदू परिषद, एसएफआई, भीम आर्मी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा महावीर पार्क में सभा कर रैली के रूप में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न सगठनों के पदाधिकारी से हुई वार्ता में दौरान प्रशासन को आरोपी की गिरफ्तारी व मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर पीड़िता को त्वरित न्याय की मांग की और साथ ही निर्धारित समय में पुलिस-प्रशासन द्वारा कानून प्रक्रिया पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 
video

  डीएनटी प्रदेश महासचिव प्रेमराज नायक किशनपुरा ने बताया की गरीबों के साथ हुए अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दुष्कर्मी को फांसी की मांग की। इस अवसर भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौपड़ा, जिला प्रभारी महेन्द्र बेरबाल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष लोहरा, विश्व हिन्दू परिषद के सतवीर सहारण, दलीप सोनी, अम्बेडकर संघ के जिलाध्यक्ष आलोक बीबान, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष विकास ढिल, एसएफआई तहसील अध्यक्ष तपेन्द्र सहारण सहित सैकड़ों ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्त्ता मौजूद थे। फोटो केप्शन एन एच आर 1 - एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए ।