तीन कृषि से संबंधित अध्यादेशों के खिलाफ भारतीय किसान सभा ने किया विरोध प्रदर्शन

नोहर 21 सितम्बर।(नोहर तेज़) तीन कृषि से संबंधित अध्यादेशों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत आज अनाज मंडी नोहर में किसान मजदूर व्यापारियों द्वारा अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।विरोध सभा मे किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड मंगेज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान मजदूर ओर व्यापारियों को बर्बाद करना चाहती ह ।जब तक तीनो अध्यादेश वापिस नही होते तब तक संघर्ष जारी रहेगा।इस दौरान तहसीलदार नोहर मौके पर पहुँचकर ज्ञापन लिया।सभा को किसान सभा के तहसील सचिव सुरेश स्वामी,फूड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अद्यक्ष कृष्ण कासनिया,व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कड़वासरा, सीटू नेता रिद्धकरण कस्वा,अनाज मंडी मजदूर यूनियन के कालू सैनी, अजय सहु,  सरजीत बेनीवाल व संख्या में किसान मजदूर व व्यापारी उपस्थित थे।