भादरा 22 सितंबर (सत्यनारायण भाकर)गोवंश संरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के आदेशानुसार राजस्थान गोशाला तहसील इकाई भादरा की गोशालाओं के प्रतिनिधियों एवं विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों समाज के मुख्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन देने से पूर्व कोराना महामारी के चलते सभी ने मास्क सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए उपखंड कार्यलय के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया । ज्ञापन में राजस्थान की विधानसभा में 24 अगस्त को पारित प्रस्ताव में निधि नियम स्टांप ड्यूटी एवं मदिरा पर शेष में प्राप्त राशि का अन्यत्र उपयोग के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग सभी गौशालाओं के प्रतिनिधियों विश्व हिंदू परिषद वह गोरक्षा के सदस्यों ने की। ताकि गौशालाओं के लिए निधि का अन्य जगह उपयोग नहीं हो और गौशालाओं को नियमित अनुदान देने में सरकार को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ज्ञापन में बताया की प्रदेश में संचालित पंजीकृत गोशालाओं को संचालित होते हुए 2 साल हो चुके हैं उन्हीं को अनुदान देने की बाध्यता एवं 200 गोवंश की गोशाला को अनुदान दिए जाने की बाध्यता को समाप्त किया जाए एवं सभी सोसायटी एक्ट से पंजीकृत गौशालाओं को अनुदान दिया जाए गौशालाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि के भुगतान नियमों का सरलीकरण किया जाए राज्य में गौशालाओं को अनुदान देने हेतु बनी हुई राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समितियों में गौशालाओं के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाए और उसे गौ संवर्धन एवं संरक्षण हेतु आरक्षित किया जाए प्रत्येक गांव पंचायत पर एक नंदी शाला का निर्माण कराया जाए राज्य में संचालित सभी गौशालाओं को पूर्व में बिजली बिलों में छूट दी जा रही थी जिसे समाप्त कर दिया गया है अतः गौशालाओं को बिजली के बिलों में दी गई छूट को यथावत रखा जाए इस मौके पर तहसील अध्यक्ष जयवीर सरेवा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत, स्थानीय गोशाला के नंदकिशोर गोयनका, सुभाष गर्ग,ब्राह्मण महासभा के सदस्य दिवान सिंह दाधीच,इंद्र कुमार शर्मा, रामदेव पुनिया, दारासिंह यादव,पुनीत गर्ग सहित अनेक समाजिक सगंठन मौजूद थे।

