नोहर, 19 सितंबर। [नोहर तेज़ ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस भाजपा नगर मंडल नोहर द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदो के बीच मनाया। इस मौके पर केक काटा गया व फलों का वितरण किया गया।
इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भाजपा जन्म सप्ताह रूप में मना रही है। जिसके तहत महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा द्वारा पौधारोपण, रक्तदान शिविर, महिला सशक्तिकरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस मौके पर ओमप्रकाश लालवानी, मोहनलाल डाबी, गजेंद्र जोशी, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवी लाल पारीक, जिला मंत्री छोटू लाल सेवग, उपाध्यक्ष पूनम हिसारिया, सपना अलवानी, अमृता सिंह, राजबाला, पूर्व पार्षद दिनेश भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल नागल, संजू सैनी आदि उपस्थित थे।

