नोहर, 19 सितंबर। [नोहर तेज़ ] नगर पालिका कि विकास योजना के तहत विधायक अमित चाचाण ने कस्बें के वार्ड नं. दो के सामुदायिक भवन में करीब 10 लाख 35 हजार की लागत से बनने वाले कमरो का शिलान्यास किया
वही वार्ड नं. 3 के राजकीय बालिका विद्यालय में करीब 5 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शौचालय की आधारशीला रखी। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि क्षेत्र का विकास करवाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। विकास कार्यो में कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका क अधिशाषी अधिकारी दिलीप पूनिया, सीबीईओं दलीप पारीक, बलवीर सुथार प्रदीप सेवग, सुरेंद्र जोशी, पूर्व पार्षद मुकेश मिश्रा, राधेश्याम, रामनिवास सोनी, अभयराम भोजक, हनुमान सिंह राजपूत, डॉ. जयदेव इंदौरिया, मुकेश पंडा, सतीश चौमाल, इंन्द्र सिंह राजपूत, सतीश कुमार, कमल तंवर, यूनस टाक, रामकुमार स्वामी, कुबेरसिंह आदि उपस्थित थे।


