जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने क्षेत्र में टिड्डी प्रभावित गांवों का किया दौरा

{नोहर तेज़ } जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने मंगलवार को क्षेत्र में टिड्डी प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया।
उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने 22एनटीआर, परलीका, भूकरका, 3 आरएमएस, 4 बीकेके के दौरा कर टिड्डियों के प्रकोप से प्रभावित हुई फसलों की जानकारी ली। उन्होंने सम्पूर्ण मामले की रिपोर्ट  तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने बताया कि कृषि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में रसायन व संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बजट कि किसी प्रकार से कमी नही है। उन्होंने आवश्यकता होने पर कृषि विभाग को अनुबंध पर गाडिय़ा लेने के निर्देश दिये गये है। जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन व विभाग टिड्डियों के प्रकोप को लेकर पूरी तरह सजग है। टिड्डियों से फसलों को हुये नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता होने पर ड्रोन से भी रसायन का छिडक़ाव करवाया जाएगा। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ भूकरका गांव में खेतों में उड़ती हुई टिड्डियों को भी देखा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायणसिंह चारण, एसडीएम श्वेता कोचर, कृषि विभाग के उपनिदेशक दानाराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक बलवीर सुथार, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, कांगे्रसी नेता सोहन ढि़ल, नियामत अली, भारत चाचाण, श्यामसुन्दर सैनी, मोहनलाल सुथार आदि उपस्थित थे। विभिन्न गांवों में जिला कलेक्टर ने किसानों से भी बात कर सम्पूर्ण मामले की जानकारी ली।