{नोहर तेज़ } नोहर क्षेत्र में लगातार टिड्डियों के प्रकोप के चलते चूरू सांसद राहुल कस्वा व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने यहां मटोरिया भवन में किसानों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
दोनो नेताओं ने किसानों से टिड्डी से फसलों को हुये नुकसान की जानकारी ली। इसके अलावा कस्वां व मटोरिया ने टिड्डी से प्रभावित कई गांवों का दौरा किया व एसडीएम से मुलाकात कर सम्पूर्ण मामले की जानकारी दी। राहुल कस्वां व अभिषेक मटोरिया ने यहां मटोरिया भवन में पत्रकार वात्र्ता को भी सम्बोधित किया। इस मौके पर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय आपदा कोष से ट्रैक्टर चालित स्प्रे से कीटनाशक छिडक़ाव तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विदेश से आयातित मशीनों के माध्यम से टिड्डीयों को नष्ट करने के लिए प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों की देखरेख में ही कीटनाशकों का छिडक़ाव करवाने के लिए जिला कलक्टर को कहा गया है। कस्वां ने बताया कि संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के साथ है। कस्वां ने बताया कि केन्द्र सरकार ने टिड्डी को राष्ट्रीय आपदा में शामिल किया है। जिसके तहत जिला कलेक्टर को टिड्डी से प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी कराने को कहा गया है। कस्वां ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संकट के इस दौर में होटलों में कैद है। अपनी सत्ता बचाने के लिये सरकार ने किसानों व आमजन से मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का बकाया फसल बीमा क्लेम शीघ्र किसानों के खातों में जमा होगा। भापजा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के साथ-साथ कानून व्यवस्था की दृष्टि से भी विफल हो चुकी है। राज्य सरकार की अंर्तकलह सडक़ों पर आ चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में कांग्रेस में कोन बनेगा मुख्यमंत्री की लड़ाई चल रही है। पिछलें एक माह से राजकाज के सारे कार्य बंद है। जिसका खामियजा प्रदेश की जनता को भूगतना पड़ रहा है। कांग्रेस अपनी विफलता का ठीकरा भाजपा के मत्थे मंढ कर तरह-तरह के मिथ्या आरोप लगा रही है। क्षेत्र में निरंतर टिड्डियों का प्रकोप जारी है। टिड्डियों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने के साथ उनकी नींद को उड़ा रखा है। किसान संकट की इस घड़ी में मदद के लिए त्राहि त्राहि कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संगठन के कार्यकत्र्ता किसानों के साथ दिनरात मेहनत कर संकट के समय किसानों के साथ है। मटोरिया ने बताया कि बकाया फसल बीमा क्लेम के लिए निरन्तर अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। मटोरिया ने आरोप लगाया कि नोहर-भादरा क्षेत्र में आपराधिक घटनाए निरंतर बढ़ रही है। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहु, भाजपा के जिला मंत्री छोटू सेवग, पार्षद गंगाराम पांडिया, नंदलाल वर्मा, दिनेश भाटी, मालचंद जोशी, मोहन डाबी, देवीलाल पारीक, अनिल तिवाड़ी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, धर्मपाल देहडु, एडवोकेट रोहिताश, कल्याणसिंह सहारण, भंवरसिंह, प्रभु सहारण, रामजीलाल बैनीवाल, फूसाराम शर्मा, सुभाष डुडी सहित अनेक गांवों के किसान उपस्थित थे।