(नोहर तेज़ ) सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं क्लास के परीक्षा परिणामो में छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नही है ।
एंजल पब्लिक स्कूल की छात्रा और पत्रकार मुकेश पारीक की पुत्री गुंजन पारीक ने सीबीएसई दसवीं क्लास की परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार ,समाज एंवम अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है । मेधावी छात्रा गुंजन ने बताया कि दादी , माता पिता और चाचा सुशांत पारीक ने हर क्षण उसकी हौसला अफजाई की है इसी की बदौलत आज यह मुकाम हासिल किया है ।
video
आगे चलकर आईपीएस बनने की चाह रखने वाली गुंजन के पिता मुकेश पारीक ने गुंजन की सफलता पर गर्व करते हुए बताया कि गुंजन ने एंजल पब्लिक स्कूल की निदेशिका शशि माहेश्वरी के मार्गदर्शन में नित्यप्रति अध्यनरत रखकर सफलता प्राप्त की है । पारीक ने विद्यालय परिवार को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है ।