बीकानेर रेंज महानिरीक्षक ने लिया अधिकारियों से फीडबैक

श्रीगंगानगर ( नरेश पारीक)बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार श्रीगंगानगर पहुंचे ।उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत से जिले की जानकारी ली।यहाँ पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में जिले के अधिकारियों से फीडबैक लिया और उनको अपराधियों के खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश दिए।आईजी ने जिले के सीओ व थाना प्रभारियों से उनके इलाके की जानकारी ली व कारवाई का फीडबैक लिया।उन्होंने अधिकारियों से टीम वर्क के साथ कार्य करने के लिए कहा।वही जिले में जुआ सटा,अपराधीयो,बाहर से आने वाले हार्डकोर अपराधीयो पर शिकंजा कसने व सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए।रात करीब आठ बजे बाद वे रवाना हो गए