डेढ़ लाख रुपये चोरी मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने नोहर-पल्लू मार्ग पर चक्का-जाम किया

{नोहर तेज़ } तहसील के गांव बिरकाली में करीब एक सप्ताह पहले मकान मालिक पर जानलेवा हमला कर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। 
घटना को हुये एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नही लगा पाई है। जिस कारण ग्रामीणों मेें रौष बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नोहर-पल्लू मार्ग पर जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी व कामरेड रिद्धकरण कस्वां के नेतृत्व में चक्का-जाम कर दिया। चक्का-जाम के कारण दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। इस मौके पर मंगेज चौधरी ने कहा कि सात दिनों से पुलिस घटना का पता लगाने में नाकाम रही है। जिस कारण बिरकाली सहित आस-पास के गांवों के ग्रामीणों में भय के साथ-साथ रौष बढ़ता जा रहा है। मंगेज चौधरी ने कहा कि पुलिस की ढि़लाई के कारण क्षेत्र में आपराधियों के हौसल बढ़ रहे है। मंगेज चौधरी ने बताया कि अगर 26 जुलाई तक पुलिस ने बिरकाली मामले का पटापेक्ष नही किया तो 27 जुलाई को नोहर पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा।
चक्का-जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी सतवीर मीणा मौके पर पहुंचे और समझाईश की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में लगी है। कई लोगों से पूछताछ कि गई है। मोबाईल की कॉल डिटेल निकलावाई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों में किसी प्रकार का भय नही रहे इसके लिए तीन पुलिस कर्मियों की गांव में ड्यूटि लगाई गई है। थाना प्रभारी की समझाईश के बाद ग्रामीणों ने चक्का-जाम खोला। इस मौके पर राकेश पूनिया, नरेश खाती, विकास पूनिया, विनोद सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विदित्त रहे कि एक सप्ताह पहले बिरकाली गांव में अज्ञात चोरो ने खेत में बने कृष्ण पूनिया के मकान में घुसकर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिये। घटना के समय मकान मालिक कृष्ण पूनिया के जागने पर चोरो ने उन पर कैंची से हमला बोल दिया। जिससे कृष्ण पूनिया घायल हो गये।