राजस्थान प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पारीक का स्वागत व अभिनंदन किया गया

जयपुर [ नरेश पारीक ] ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग द्वारा जयपुर के होटल रॉयल ललित में राजस्थान प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पारीक का स्वागत व अभिनंदन किया गया।स्वागत समारोह की शुरुआत पारीक कुल प्रवर्तक महर्षि भगवान पराशर के चरणों मे डीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया पारीक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरधारी लाल केशोट,मुख्य अतिथि के रूप में जनसंपर्क विभाग राजस्थान के सयुक्त निदेशक गोविंद पारीक व विशिष्ट अतिथि जोधपुर एक्सप्रेस के संपादक सुरेश पारीक,यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,महासभा के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सयोजक सुरेश पारीक व समाजसेवी सुशील पारीक मंचासीन रहे।सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी अतिथियों का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।ऑल इंडिया पारीक महासभा के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष लवजीत पारीक,जयपुर जिलाध्यक्ष गौरव पुरोहित, प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋतुराज पारीक,मनोज पारीक,यश पारीक ने महासभा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पारीक का साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन क्या।नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पारीक  ने संबोधन में कहा की समाज के अपार स्नेह का सदैव ऋणी रहुगा व पारीक समाज सदैव समाजहित के साथ साथ राष्ट्रहित में कार्य करता रहेगा।उन्होंने कहा कि मेरा जीवन हमेशा समाज के लिए समर्पित रहा है व हमेशा समाज की सेवा करता रहूंगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।कार्यकारिणी के गठन में 7 संभाग व 33 जिलों में निवास करने वाले पारीक स्वजनों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।कार्यक्रम के अंत मे जयपुर जिलाध्यक्ष गौरव पुरोहित ने मंच पर उपस्थित अतिथियों व समाज के बंधुओं का कार्यक्रम में भागीदार बनने पर आभार जताया