श्रीगंगानगर (नरेश पारीक) ग्राम 29 जीबी शिवपुरी में ग्राम वासियो की एक बैठक आयोजित की गई
बैठक में नगर पालिका प्रशासन की मनमर्जी और वादा खिलाफी के खिलाफ रोष प्रकट हुआ नगर पालिका के द्वारा गांव शिवपुरी में शहर का कचरा डाला जा रहा है जिसके लिए शिवपुरी में काफी बार धरने प्रदर्शन भी हो चुके हैं नगर पालिका प्रशासन द्वारा बार-बार झूठा वादा करके गांव वालों को धरने से उठा दिया जाता है स्थानीय प्रशासन का दबाव दिला कर आमरण अनशन भी तुड़वा दिया जाता है जब आखरी बार हमारा अनशन समाप्त हुआ उसमें नगर पालिका ईओ द्वारा यह कहा गया कि हम अभी डीएलबी राज्य सरकार को आपका मुकदमा वापस लेने और दूसरे जगह जमीन लेने के लिए प्रस्ताव भेजेंगे और 7 दिन के अंदर अंदर आपको काफी भी देंगे और आप का स्थाई समाधान भी कर देंगे जबकि नहीं तो उन्होंने में कापी दी और ना ही कोई समाधान किया इसके विरोध स्वरूप आज ग्राम वासियों ने मीटिंग रखी उस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि कल 10:00 बजे एसडीएम साहब से मिला जाएगा उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी और जल्द ही नगर पालिका ईओ के खिलाफ नगर पालिका के आगे ही धरना प्रदर्शन करेंगे और एक बहुत बड़ा जन आंदोलन करेंगे मौका स्थल वार्ता पर सरपंच मोहिनी गोपाल मेघवाल रामप्रताप शर्मा लालचंद शर्मा गुरप्रीत सिंह अमरिक सिंह विजय कुमार मदन शर्मा राजेंद्र शर्मा किशन भाटी आदराम सनी अमन सोहन राम भजन राम सावित्री माया सत्यनारायण शर्मा आदि काफी ग्रामीण मौजूद थे