कांग्रेस में भाजपा के खिलाफ किया पर्दशन

श्रीगंगानगर ( नरेश पारीक)कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कांग्रेस नेताओं द्वारा जिला मुख्यालय पर केन्द्र सरकार व भाजपा के खिलाफ धरना लगाया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए की केन्द्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रही हैं नेताओं का कहना था कि भाजपा के इस षड्यंत्र को कामयाब नही होने देंगे।इस दौरान कांग्रेस की आपसी फूट दिखाई दी।धरने से पदाधिकारी गायब रहे।धरने में वही कांग्रेसी दिखाई दिए जो मुख्यमंत्री के नजदीक है।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा व मांग की लोकतंत्र की रक्षा के लिए राज्यपाल विधानसभा का सत्र बुलाए।धरने पर जगदीश जांदू,पृथीपाल संधू,महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष नमिता सेठी,वर्तमान जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई,इंद्राज पूनिया,शिवदयाल गुप्ता,विधायक प्रीतिनिधि विशाल गौड़ आदि कांगेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे