(नोहर तेज) क्षेत्र के गांव बिरकाली में मकान मालिक पर जानलेवा हमला कर एक लाख रुपये चोरी कर ले जाने के मामले में नोहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपित अंकित पुत्र साहबराम जाट निवासी चैनपुरा व श्रवण उर्फ सोनू पुत्र ज्ञानाराम नायक 24 वर्ष निवासी ढ़ाणी भाटीया हाल निवास अमरा कॉलोनी वार्ड नं. एक तारानगर को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
जहां न्यायालय ने दोनो आरोपितों को 31 जुलाई तक रिमांड पर रखने के आदेश दिये। शनिवार को पूछताछ के दौरान आरोपित अंकित कि निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्तोल व 16 जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने देशी पिस्तोल व जिंदा कारतूस कस्बें के वार्ड नं. 6 में एक खाली प्लाट से बरामद किये है। आरोपित ने पिस्तोल व कारतूस जमीन में दबाकर रखे थे।
थाना प्रभारी सतवीर मीणा ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपित अंकित कुमार जाट गत दिनों हरियाणा के चौटाला में हुये डबल मर्डर में मारे गये प्रकाश पूनिया व मुकेश के यहां शराब ठेको पर सैल्समेन का कार्य करता था। वही गगनदीप उर्फ गोल्डी पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी साहवा बाईपास नोहर व जसवंतसिंह पुत्र अजीतसिंह निवासी मलेका अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विडियो