नोहर पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा ,दो जनों को किया गिरफ्तार

(नोहर तेज) गत दिनों गांव बिरकाली में चोरी की वारदात के दौरान मकान मालिक पर हमला कर एक लाख रुपये चोरी कर ले जाने के मामले का खुलासा किया हे पुलिस ने दो जनो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान वारदात में दो और अन्य जनों के शामिल होने कि भी जानकारी मिली है।
शुक्रवार को नोहर पुलिस थाना में पत्रकार वात्र्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में श्रवण उर्फ सोनू पुत्र ज्ञानाराम नायक 24 वर्ष  निवास अमरा कॉलोनी वार्ड नं. एक तारानगर व अंकित पुत्र साहबराम जाट निवासी चैनपुरा को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि दोनो आरोपितों ने अपने अन्य साथी गगनदीप उर्फ गोल्डी पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी साहवा बाईपास नोहर व जसवंतसिंह पुत्र अजीतसिंह निवासी मलेका के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। चारो आरोपित एक जगह पर एकत्रित होकर नोहर से मोटरसाईकिल पर गंाव बिरकाली पहुंचे।
वीडियो देखें 
इससे पहले आरोपितों ने नोहर-साहवा बाईपास के एक होटल रूककर बीयर आदि पी। इसके बाद आरोपितों ने बिरकाली गांव के बाहर बने एक होटल कि खिडक़ी तोडक़र उसमें घुस गये। कुछ देर वही होटल में आराम करने के बाद चारो वहां से चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे। चारो आरोपित मोटरसाईकिल पर ही सवार को होकर कृष्ण कुमार पूनिया के घर पहुंचे। जहां जसवंत चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए मकान के अंदर घुसा। जहां मकान में चोरी की घटना के समय मकान मालिक कृष्ण पूनिया के जाग होने पर वही रखी कैंची से उस पर वार कर दिये और आलमारी में रखे एक लाख रुपये लेकर साथियों के साथ फरार हो गया।
एएसपी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि घटना का खुलासा करने में मोबाईल फोन के अलावा सीसीटीवी फुटैज व पुलिस की मुखबिरी कारगर साबित हुई। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार पूनिया गांव में स्थित बालाजी ईंट  भट्टे पर ुनीमी का कार्य करता है। आरोपित श्रवण उर्फ सोनू उसी भट्टे पर जेसीबी चलाने का कार्य करता है। जिसके चलते उसे कृष्ण कुमार की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी दी।
आरोपित श्रवण कृष्ण कुमार के घर पूर्व में मजदूरी का भी कार्य कर चुका है।  उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण घटना के खुलासे में थाना प्रभारी सतवीर मीणा के अलावा हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र कटेवा, दुन्नीराम, कांस्टेबल जौराराम, सुभाष, रौशन शामिल थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान चोरी किये रुपयों की बरामदगी के अलावा अन्य विस्तृत पूछताछ कि जाएगी।