राज्य सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

{नोहर तेज़ } मंगलवार को नगरपालिका के टाउन हॉल में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मौके पर एसडीएम श्वेता कोचर ने मनोनीत पार्षद सुरेश तिवाड़ी एवं प्रिया पेशवानी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
दो मनोनीत पार्षद पूर्व में ही शपथ ग्रहण कर चुके है । नगर पालिका के जे. एम .कोठारी टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका ई.ओं. दलीप पूनिया, हनुमान प्रसाद व्यास, पार्षद मुकेश मिश्रा, एडवोकेट के .एल. मित्रुका , पार्षद रामस्वरूप सैनी , पारीक सभा अध्यक्ष रमेश खटोतिया , चौथमल पारीक , कैलाश तिवाड़ी, दलीप गिलड़ा , जयप्रकाश अग्रवाल, अरूण सोनी, किशन तिवाड़ी, सुन्दर चाचाण, सतीश सोनी, अशोक कन्दोई, महावीर गोठड़ीवाल, मनोज तिवाड़ी, राधेश्याम जोईया, नियामत अली आदि उपस्थित रहे ।

वीडियो देखें 
 पार्षद सुरेश तिवाड़ी ने अपने मनोनयन पर विधायक अमित चाचाण का आभार जताते हुए उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया । तिवाड़ी ने कहा कि शहर की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण उनका उद्देश्य रहेगा। विदित्त रहे कि विधायक अमित चाचाण की अभिशंषा पर नगर पालिका नोहर में राज्य सरकार ने सुरेश तिवाड़ी, प्रिया पेशवानी, चानणमल रेगर, हाकम अली आईतान मनोनीत पार्षद के रूप में नियुक्ति की है।