समर्थन मूल्य पर चना खरीद हेतु सहकारिता विभाग की ओर से बड़बिराना गांव में उपकेन्द्र स्थापित किया गया

[नोहर तेज़]   समर्थन मूल्य पर चना खरीद हेतु सहकारिता विभाग की ओर से बड़बिराना गांव में उपकेन्द्र स्थापित किया गया है। जहां किसानों को सुविधा उपलब्ध करवाकर चना व सरसों की खरीद की जा रही है। ग्राम सेवा सहकारी समिति बड़बिराना के व्यवस्थापक गिरधारी सहारण एवं सहायक व्यवस्थापक विनोद मण्डा के नेतृत्व में कार्मिकों द्वारा नियमानुसार चना तुलाई कि जा रही है। 7 मई से शुरू हुई खरीद 15 जुलाई तक चलेगी। अभी तक करीब बीस हजार बैग थैलों की तुलाई हो चुकी है। रविवार के साथ-साथ रात्रि में भी तुलाई कि जा रही है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।