बोर्ड परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरडक़ी में नोहर के वार्ड नंबर 6 कफ्र्यू क्षेत्र से भी चार बच्चे परीक्षा दे रहे हैं

[नोहर तेज़ ] बोर्ड परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरडक़ी में नोहर के वार्ड नंबर 6 कफ्र्यू क्षेत्र से भी चार बच्चे परीक्षा दे रहे हैं । बच्चों की थर्मल स्कैनिंग के लिए मंदरपुरा पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। सभी बच्चे अपने साथ सैनिटाइजर और पानी की बोतल लेकर के आए हैं और सभी ने मास्क लगा रखा था ।इस प्रकार बोर्ड की दसवीं परीक्षा भी पूर्ण सतर्कता और स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार सुचारू रूप से प्रारंभ हुई। संस्था प्रधान पुरुषोत्तम दास शर्मा ने बताया कि नोहर के कफ्र्यूग्रस्त वार्ड नं.6 के 4 छात्रों की थर्मल स्कैनिंग की गई है और उनकी परीक्षा के लिए अलग कक्ष में बैठक व्यवस्था की गई है।