[नोहर तेज़ ] कस्बें के सबसे व्यवस्तम मार्ग बिहाणी मार्ग पर पिछले पिछले काफी दिनों से लीकेज पड़ी पेयजल पाईप लाईन से कई लीटर पानी रोजाना सडक़ पर व्यर्थ बह रहा है।
यहां बिहाणी चौक के समीप पेयजल पाईप लाईन में लीकेज के चलते कई लीटर पानी रोजाना व्यर्थ बह रहा है। ऐसे में जलदाय विभाग का जल बचाओं का नारा मात्र नारा बना हुआ है। इस लीकेज के चलते सडक़ पर पानी पसरा रहता है। जिससे सडक़ पर कीचड़ फैला रहता है। इससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही व्यर्थ में पानी की बर्बादी हो रही है। हालांकि इस मार्ग से जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का रोजाना आना-जाना रहता है। मगर वे सब कुछ जानकार भी अंजान बने बैठे है। यहां के दुकानदारों ने बताया कि पाईप लाईन लीकेज पिछले 10 से 15 दिनों से लीकेज पड़ी है। जिससे पानी सडक़ पर व्यर्थ बहता रहता है। सडक़ पर चारो और पानी पसरा रहता है। जिससे कीचड़ फैला रहता है और मार्ग से आने-जाने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही पानी दुकानों के आगे जमा होने से दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। वही पानी से सडक़ भी क्षतिग्रस्त हो रही है।