श्री खुशालदास विश्वविद्यालय व रक्तकोष फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर में 87 युनिट हुआ रक्तदान

हनुमानगढ़( नोह्रर तेज़) श्री खुशालदास विश्वविद्यालय परिसर में खुशालदास विश्वविद्यालय एवं रक्तकोष फाउण्डेशन हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन गुरु गोविन्द सिंह चेरिटैबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, श्री खुशालदास विश्वविद्यालय चेयरपर्सन दिनेश जुनेजा, कुलपति प्रो.  डाॅ. एम. के. घड़ोलिया, व रक्तकोष फाउण्डेशन हनुमानगढ़ से राजू रामगढ़िया द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय में सुबह 9ः00 बजे से 3ः00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान में कोरोना महामारी के संकटकाल में रक्त की कमी को पूरा करने का अनूठा प्रयास किया इस शिविर में कोविड-19 महामारी को मद्देनजर रखते हुए पूर्णतया सोशल डिस्टेंस का पालन करके व्याख्याताओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपुर्वक 87 युनिट रक्तदान किया।
इस रक्तदान शिविर के दौरान हनुमानगढ़ जिला प्रशासन से जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, सुचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश बिश्नाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण चमड़िया, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तरूण विजय, स. जगतार सिंह सरपंच डबली बास कुतुब, सुशील राबिया सरपंच कालीबंगा, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक गाबा आदि ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
हनुमानगढ़ जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने खुशाल दास विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में अगर कोई पुन्य का काम करना है तो रक्तदान करके हम पुन्य कमा सकते है। यह समाज  के लिए सबसे बड़ा भलाई का कार्य हैं खुशालदास विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय समाज में भलाई के कार्य में नेतृत्व करता है। 
इस अवसर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. पी. शर्मा ने बताया की नियमित रुप से रक्तदान शरीर की कोशिकाओं को प्रोत्साहित करता हैं, जिससे शरीर का स्वास्थ्य सुधरता है और ब्लड प्रेशर को नियत्रित रखने में मदद मिलती है। साथ ही रक्तदान के जरिये एक अच्छा काम करने की सोच, संतुष्टि भी देती है।
संस्था अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने इस रक्तदान शिविर के दौरान बताया की आपके इस छोटे से प्रयास से किसी जरुरतमंद का जीवन बच सकता है। यह संतुष्टि आपके जीवन में खुशियों का संचार करती है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान दुर्घटनाग्रस्त मरीज, गर्भवती महिला, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का जीवन बचाने में सहायक होता है। आपने जिला प्रशासन की करोना काल के दौरान किये गए प्रयासों के लिए साधुवाद व धन्यवाद किया। 
रक्तकोष फाउण्डेशन जिलाध्यक्ष राजु रामगढ़िया ने बताया की कोरोना महामारी जैसे विकट परिस्थिति में रक्तदाताओं द्वारा बहुत ही नेक कार्य किये जा रहे है। इससे थैलीसिमिया पीड़ित मरीजों को आसानी से रक्त मिलेगा। उन्होने कहा कि नियमित समयांतराल में युवाओं को रक्तदान करते रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के निमित जागरुक करना चाहिए। रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, वजन नियन्त्रण और बेहतर सेहत जैसे कई लाभ मिलते है। रक्तदान रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते है। 
इस अवसर पर डाॅ. विक्रम सिहं औलख रक्तदान शिविर संयोजक, डाॅ. कोविद कुमार, पुजा जुनेजा, सुनील बीरट, रमनदीप कौर, अनु पुनिया, बाबुलाल पारिक, के.सी. चौधरी, सन्दीप मुंड, प्रेम सुथार, मनीष कौशिक, मोजू यादव, स्वराजपाल सिंह, दीपक कुमार उपस्थित रहे।