नोहर पंचायत चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के बीच EVM ने बढ़ाई रखी परेशानी
नोहर पंचायत चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के बीच EVM ने बढ़ाई रखी परेशानी
पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को नोहर पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हालांकि, मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।नोहर पंचायत समिति क्षेत्र में 8 जिला परिषद सदस्यों एवं 35 पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान करवाया गया। शाम 6 बजे तक 79.18 प्रतिशत मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 10 बजे तक 20.92 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 45.90 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 62.48 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 79.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।वहीं, नोहर राजकीय उपजिला चिकित्सालय के पीएमओ हंसराज शर्मा ने अपनी पत्नी सलोनी शर्मा के साथ गांव मंदरपुरा में पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ईवीएम में तकनीकी खराबी और जबरासर में मतदान प्रभावित होने की घटना के बावजूद नोहर पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना एवं चुनाव परिणामों पर टिक गई हैं। अनेक गांवों में मतदान का निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी मतदान केंद्र पर लोगों की भीड़ देखी गई विशेष कर युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह उषा देखा गया। सभी जगह सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध रहे। एसडीएम सुनीता यादव लगातार क्षेत्र में मॉनिटरिंग करती रही।
Popular Posts
-
करवा चौथ सेलिब्रेशन में महिलाओं ने साझा कीं खुशियां, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन नोहर तेज़ डेस्क| करवा चौथ पर्व को लेकर म...
-
कलेक्टर एसपी पहुंचे नोहर, मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया नोहर| पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड ...
-
खाद्य सुरक्षा दल की बड़ी कार्रवाई, 714 लीटर तेल-घी सीज 280 लीटर सरसों का तेल और 434 लीटर घी बिक्री से रोका, 69 लीटर कोल्ड ड्रिं...
Most Popular
-
नोहर रामलीला में तीसरी पीढ़ी कर रही अभिनय, दादा से पोते तक जारी है परंपरा नोहर तेज़ डेस्क। । शहर की प्रसिद्ध रामलीला में एक परिवा...
-
घर के आगे से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने...
-
नोहर के लिए गौरवमयी पल: अजय कंदोई की ‘एम सेफ एक्युमेंट’ ने आईपीओ के साथ रचा इतिहास दिल्ली | 30 जनवरी छोटे शहर से बड़े सपने साकार...
-
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध नोहर तेज़ डेस्क। दिल्ली पुलिस के कथित तानाशाही रवैये और ...
-
टिब्बी झड़प मामला :मंगेज चौधरी का पैर हुआ फ्रैक्चर, प्रशासन पर मंगेज चौधरी के गंभीर आरोप नोहर तेज़ टिब्बी में किसानों की पुलिस क...
-
नोहर की रामलीला में रिश्तों और परंपरा का संगम नोहर की रामलीला में मित्रुका परिवार का जुड़ाव, अभिनय के जरिए सहेज रहे संस्कृति नोहर तेज़ डेस्...
-
वीडियो पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र नोहर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को रामा मैरिज...
-
नोहर की बेटी तमन्ना मोदी बनीं आयुर्वेद चिकित्सक एक ही परिवार में कानून, चिकित्सा और कॉरपोरेट क्षेत्र में बच्चों ने बनाई पहचान ...
-
कांग्रेस ने किसानों को हमेशा गुमराह किया, नोहर फीडर के लिए कभी एक रुपये का बजट नहीं दिया : रामकृष्ण भाकर नोहर, 3 अगस्त। भारतीय ज...
-
जनजागृति रथ यात्रा नोहर क्षेत्र में पहुँची, जम्भाणी संस्कृति के संरक्षण का संदेश नोहर, 07 दिसंबर। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं ज...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें