घर के आगे से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
नोहर। नोहर पुलिस ने घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी सुभाषचन्द्र के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच की।
घर के आगे खड़ी बाइक हुई थी गायब
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 23 निवासी 65 वर्षीय शंकरलाल सैनी ने 9 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि वह 7 अक्टूबर को अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर RJ 49 SB 7457) लेकर बाजार गया था। दोपहर करीब 2 बजे घर लौटने के बाद उसने बाइक घर के आगे खड़ी कर दी। करीब 2:48 बजे देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।
परिवादी ने तलाश के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अनमोल सिंह पर संदेह जताया। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा नंबर 426/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचनाएं जुटाईं और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जांच के आधार पर अनमोल सिंह (20) पुत्र बलजिन्द्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर 8, ढाणी अराईयांवाली, थाना फेफाना, तहसील नोहर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
इनकी रही भूमिका
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल भूराराम सहित पुलिस थाना नोहर की टीम शामिल रही।
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें