करवा चौथ सेलिब्रेशन में महिलाओं ने साझा कीं खुशियां, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
नोहर तेज़ डेस्क| करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु, दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखा। सरिया कला केंद्र में करवा चौथ सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन कार्यक्रम संचालिका सुमन मोदी के नेतृत्व में हुआ। संचालन वंशिका गोल्याण ने किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं। करवा चौथ को पारिवारिक रिश्तों, प्रेम और समर्पण का पर्व माना जाता है। परंपरा के अनुसार विवाहित महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्र दर्शन के बाद पूजा-अर्चना कर व्रत पूरा किया जाता है। सरिया कला केंद्र के कार्यक्रम में महिलाओं को सामूहिक रूप से त्योहार मनाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें