प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के रवैये और ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज दबाने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई। अपनी आवाज बुलंद की। इस मौके पर नोहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी लाल सुथार, विधायक प्रतिनिधि सुमित चाचाण, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश पंडा, नोहर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरोड़, पार्षद ओमप्रकाश सुथार, श्रेया सिपानी, महबूब आईतान, नियामत अली, आरिफ टाक, राधेश्याम जोईया, दर्शन मुगरिया, राजेश महायच, विनोद चौहान, शहनाज कुरैशी, यूनुस टाक, प्रेम महर्षि, रामकुमार टिडियासर, दयाराम शीलू, प्रेम सैनी, रुपराम सैनी, जगदीश सेवग, रवि पंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

