नोहर रामलीला में तीन पीढ़ियों की अभिनय परंपरा कायम, दादा से पोते तक जारी है सफर
नोहर रामलीला में तीसरी पीढ़ी कर रही अभिनय, दादा से पोते तक जारी है परंपरानोहर तेज़ डेस्क। । शहर की प्रसिद्ध रामलीला में एक परिवार की तीन पीढ़ियों से चली आ रही अभिनय परंपरा आज भी जारी है। दिवंगत ब्रजमोहन तिवाड़ी से शुरू हुई रामलीला की यह परंपरा अब उनके पौत्र गोविंद नारायण तक पहुंच गई है।दिवंगत ब्रजमोहन तिवाड़ी के बाद उनके पुत्र किशोरीलाल भी रामलीला से जुड़े और वर्षों से मंच पर विभिन्न पात्रों का अभिनय करते आ रहे हैं। किशोरी लाल रामलीला में दशरथ, केवट जनक सहित अनेक अभिनय करते हे।लेकिन रामलीला में किशोरीलाल हनुमान जी की भूमिका का मुख्य अभिनय करते हैं, जबकि उनके पुत्र गोविंद नारायण भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। मंच पर पिता को हनुमान और पुत्र को श्रीराम के रूप में देखना दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का विषय बना हुआ है। यह केवल अभिनय नहीं, बल्कि परिवार की उस धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत उदाहरण है, जिसे दिवंगत ब्रजमोहन तिवाड़ी ने शुरू किया और अगली पीढ़ियों ने आगे बढ़ाया। तीन पीढ़ियों से रामलीला से जुड़े इस परिवार ने मंचन की परंपरा को निरंतर बनाए रखा है। दादा के बाद पिता और अब पौत्र का रामलीला के मंच से जुड़ना शहर की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली मिसाल है।
Popular Posts
-
नोहर रामलीला में तीसरी पीढ़ी कर रही अभिनय, दादा से पोते तक जारी है परंपरा नोहर तेज़ डेस्क। । शहर की प्रसिद्ध रामलीला में एक परिवा...
-
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध नोहर तेज़ डेस्क। दिल्ली पुलिस के कथित तानाशाही रवैये और ...
-
नोहर की बेटी तमन्ना मोदी बनीं आयुर्वेद चिकित्सक एक ही परिवार में कानून, चिकित्सा और कॉरपोरेट क्षेत्र में बच्चों ने बनाई पहचान ...
Most Popular
-
नोहर रामलीला में तीसरी पीढ़ी कर रही अभिनय, दादा से पोते तक जारी है परंपरा नोहर तेज़ डेस्क। । शहर की प्रसिद्ध रामलीला में एक परिवा...
-
नोहर के लिए गौरवमयी पल: अजय कंदोई की ‘एम सेफ एक्युमेंट’ ने आईपीओ के साथ रचा इतिहास दिल्ली | 30 जनवरी छोटे शहर से बड़े सपने साकार...
-
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध नोहर तेज़ डेस्क। दिल्ली पुलिस के कथित तानाशाही रवैये और ...
-
टिब्बी झड़प मामला :मंगेज चौधरी का पैर हुआ फ्रैक्चर, प्रशासन पर मंगेज चौधरी के गंभीर आरोप नोहर तेज़ टिब्बी में किसानों की पुलिस क...
-
नोहर की बेटी तमन्ना मोदी बनीं आयुर्वेद चिकित्सक एक ही परिवार में कानून, चिकित्सा और कॉरपोरेट क्षेत्र में बच्चों ने बनाई पहचान ...
-
कांग्रेस ने किसानों को हमेशा गुमराह किया, नोहर फीडर के लिए कभी एक रुपये का बजट नहीं दिया : रामकृष्ण भाकर नोहर, 3 अगस्त। भारतीय ज...
-
जनजागृति रथ यात्रा नोहर क्षेत्र में पहुँची, जम्भाणी संस्कृति के संरक्षण का संदेश नोहर, 07 दिसंबर। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं ज...
-
श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय में चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न, पूर्व प्राचार्य सुधीर पांडे की प्रतिमा का हुआ अनावरण ...
-
नोहर में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए ₹1.97 करोड़ मंजूर, 5 गांवों को मिलेगी राहत! नोहर| नोहर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इला...
-
नोहर में सड़क बदहाल, राहगीर परेशान मटोरिया भवन से टैक्सी स्टैंड तक सड़क क्षतिग्रस्त, नालियां भी टूटीं बिहानी चौक से श्रीराम वाटि...