दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व व्यापारियों की बैठक, अतिक्रमण नहीं करने की अपील
दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व व्यापारियों की बैठक, अतिक्रमण नहीं करने की अपील
सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के निर्देश, राष्ट्रीय एकता दिवस भी मनाया
नोहर तेज़ डेस्क। दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस थाना परिसर में पुलिस प्रशासन एवं संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में थाना प्रभारी जगदीश पांडर ने व्यापारियों से त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं करने, सीसीटीवी कैमरे चालू रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थानों पर आवश्यक लाइसेंस एवं नियमों की पालना के साथ ही की जाए।
व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने दीपावली के दौरान बाजार में शांति व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित यातायात बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में पुलिस एवं व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय से त्योहार मनाने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर पुलिस थाना परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस भी मनाया गया। उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।
बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री राजकुमार कंदोई, मंत्री ओमप्रकाश लालवानी, मांगीलाल बजाज, त्रिलोक बंसल, अनिल कड़वासरा, रामचंद्र पारीक, मुकेश बंसल, रफीक चौहान, किशन चाचाण, इंद्र कुमार अग्रवाल, घनश्याम दास बबानी, राजेंद्र प्रसाद थिरानी, रामनिवास सहारण, मोहनलाल डाबी, अवतार सिंह, बालकृष्ण व्यास सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें