पंचायत राज चुनाव को लेकर पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने संभाला मोर्चा, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क

नोहर तेज़ डेस्क।
नोहर पंचायत राज चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने रविवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों से संपर्क कर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। अभिषेक मटोरिया ने जिला परिषद जोन न. 18 से प्रत्याशी दयाराम सहु, पंचायत समिति ब्लॉक न 16 से प्रत्याशी रामस्वरूप पारीक व जिला परिषद जोन न 09 से प्रत्याशी विनोद कुमारी भाम्भू सहित भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आगामी 3 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की। अभिषेक मटोरिया ने बताया कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता इस बात का प्रमाण है कि भजनलाल सरकार में जनकल्याणकारी के अनेक काम हुए हैं। मटोरिया ने कहा कि 3 वर्षों में भाजपा सरकार में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं दशकों से जो काम नहीं हो पाए वे भाजपा के शासन में शुरू हो गए। पूर्व राज्य मंत्री मेहरुन्निशा टाक व प्रभारी डॉ चेतन दास राजपुरोहित ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें उन्होंने कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़ने पर विकास कार्यों की रफ्तार तीन गुना बढ़ेगी
जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। महंत गोपाल नाथ ने विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें