पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रचार तेज, विधायक अमित चाचाण ने कई गांवों में मांगा समर्थन
नोहर,तेज़ डेस्क। पंचायत चुनाव 2026 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी का जनसम्पर्क अभियान जारी है। नोहर विधायक अमित चाचाण ने कई गांवों में जनसम्पर्क व चुनावी सभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इसी क्रम में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न गांवों में चुनावी सभाएं आयोजित कर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा। चुनावी सभाओं की शुरुआत मिलो वाला बास से हुई, जो बड़बिराना, श्योपुरा, नथवानिया, जैतासरी, ढाणी चारणान, ललाना, नेहराना, भंगुली, भोगराणा, सुरपुरा, जोरावरपुरा, दौले वाला बास, आपूवाला और सहारणों वाली ढ़ाणी सहित अनेक गांवों तक पहुंची। चुनाव प्रचार के दौरान जोन नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा शीलू, पंचायत समिति ब्लॉक नंबर 20 से सुनीता तंवर, ब्लॉक नंबर 19 से ललिता शर्मा, जोन 18 सावित्री कड़वासरा, ब्लाक 18 धन्नाराम सहु, ब्लॉक नंबर 16 से हनुमान सहु, ब्लॉक नंबर 17 से रामस्वरूप वर्मा के समर्थन में सभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। विधायक अमित चाचाण ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर मतदान करे। उन्होंने अपने कार्यकाल में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए वर्तमान सरकार के कार्यों पर भी सवाल उठाए। अमित चाचाण ने आरोप लगाया कि राजस्थान, हरियाणा व केन्द्र तीनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी क्षेत्र का किसान पानी की बूंद-बूंद को तरस रहा है। अब तो हालात इस कदर खराब हो गये है कि सिंचाई पानी मिलना तो दूर की बात पीने के पानी के लिये भी हाहाकार मचा है। राज्य में भाजपा की सरकार को बने तीन साल होने को है, मगर क्षेत्र में विकास का एक भी काम नही हुआ है। भाजपा शासन में नये काम होना तो दूर की बात है कांग्रेस शासन में शुरू हुए विकास कार्यों को भी पूरा नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार पंचायत चुनाव में भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी। चुनावी सभाओं में मौजूद अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। इस मौके पर श्रवण तंवर, बनवारीलाल सुथार,निहालसिह कड़वासरा, प्रदीप पुरोहित, संजय मोदी, दलीप तेतरवाल, मोहन सुथार, धनश्याम तिवाड़ी,विजेंद्र, रामकुमार टिडियासर, राधेश्याम जोईया, मुकेश पंडा, नितेश पुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें