खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो असुरक्षित घी नष्ट करवाया
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो असुरक्षित घी नष्ट करवाया
स्टेट बैंक रोड स्थित मुकेश एंड संस पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, जिला कलेक्टर और CMHO के निर्देश पर चल रही निगरानी
नोहर। शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को नोहर के स्टेट बैंक रोड स्थित मुकेश एंड संस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 90 किलो असुरक्षित घी पकड़ा और उसे मौके पर ही नष्ट करवाया।
यह कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं CMHO हनुमानगढ़ डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशानुसार की गई। विभाग की टीम बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखते हुए असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही है।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) रफीक मोहम्मद, FSO अर्चना यादव, फूड टीम गार्ड योगेश शर्मा एवं वाहन चालक गुरशरण सिंह मौजूद रहे। वहीं, किराना व्यापार अध्यक्ष पवन कंदोई, भुवनेश कंदोई एवं पवन व्यास भी इस दौरान उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना तथा असुरक्षित खाद्य सामग्री से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को रोकना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें