किंकराली को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प, आबादी विस्तार और डिजिटल लाइब्रेरी पर रहेगा फोकस
किंकराली को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प, आबादी विस्तार और डिजिटल लाइब्रेरी पर रहेगा फोकस
किंकराली-असरजाना में हुआ कमला देवी का अभिनंदन , पुत्र धर्मपाल गोदारा ने बताई विकास की प्राथमिकताएं
नोहर तेज़ डेस्क ।। पंचायत चुनाव के बीच ग्राम पंचायत किंकराली में सरपंच पद का चुनाव चर्चा में है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल गोदारा की माता कमला देवी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। गोदारा के अनुसार, किंकराली और असरजाना दोनों गांवों में विभिन्न वर्गों के लोगों से उन्हें पारिवारिक स्तर पर जनसमर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों की ओर से कई बार कमला देवी का अभिनंदन भी किया गया है।
कमला देवी के पुत्र धर्मपाल गोदारा ने कहा कि जनता ने मौका दिया तो किंकराली ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों के जरिए पंचायत की अलग पहचान बनाने के संकल्प के साथ उनका परिवार चुनाव मैदान में उतरा है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार बिना किसी पद पर रहते हुए भी सेवा, समर्पण और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करता रहा है।
आबादी भूमि का विस्तार प्राथमिकता
धर्मपाल गोदारा ने बताया कि किंकराली और असरजाना में आबादी भूमि का विस्तार लंबे समय से प्रमुख समस्या रही है। जनता का समर्थन मिलने पर इस समस्या का प्राथमिकता से समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं विकसित करने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना है।
गोदारा ने ग्रामीणों से मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि दोनों गांवों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने मतदाताओं से कमला देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें