नोहर अस्पताल में बड़ी सफलता: 6 सेंटीमीटर से बड़ी पथरी का सफल ऑपरेशन, मरीज नीतीश को मिली राहत
नोहर तेज़ डेस्क। राजकीय उपजिला चिकित्सालय नोहर में जनरल सर्जन डॉ. जयपाल छिम्पा के नेतृत्व में पेशाब की थैली में मौजूद 6 सेंटीमीटर से बड़ी पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन के बाद मरीज नीतीश को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिली।
जानकारी के अनुसार, नीतीश कई महीनों से पेशाब की थैली में पथरी की समस्या से परेशान था। वह उपचार के लिए इधर-उधर भटक रहा था। इसके बाद वह नोहर के राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचा। वहां जनरल सर्जन डॉ. जयपाल छिम्पा ने जांच के बाद ऑपरेशन किया। चिकित्सकीय टीम ने सफलतापूर्वक पथरी निकालकर मरीज का उपचार किया। राजकीय चिकित्सालय नोहर में इस प्रकार की सर्जरी की सुविधा मिलने से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार का लाभ मिल रहा है। डॉ. जयपाल छिम्पा इससे पहले भी अस्पताल में कई सर्जरी कर चुके हैं। ऑपरेशन के दौरान डॉ. जयपाल छिम्पा के साथ डॉ. राकेश शर्मा, सुरेंद्र फुलवारिया, राकेश तालनिया, संजय, कमल और जयकरण ने सहयोग किया। स्थानीय स्तर पर जटिल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की बात है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें