सिद्धमुख फीडर में 100 फीट लंबा कटाव, खेतों में फैला नहरी पानी; रबी सीजन में किसानों की सिंचाई पर संकट
सिद्धमुख फीडर में 100 फीट लंबा कटाव, खेतों में फैला नहरी पानी; रबी सीजन में किसानों की सिंचाई पर संकट नोहर तेज़ डेस्क । रबी सीजन में सिंचाई पानी की आस लगाए बैठे नोहर-सिद्धमुख क्षेत्र के किसानों की उम्मीदों को सिद्धमुख फीडर में आए कटाव ने झटका दिया है। हरियाणा के हिसार जिले के कालीरावण गांव के पास शुक्रवार को आरडी 70 हजार के नजदीक फीडर में करीब 100 फीट लंबा कटाव आ गया। इससे नहरी पानी आसपास के खेतों में फैल गया और फसलों को नुकसान पहुंचा। सी ग्रुप रेगुलेशन के बीच हुई इस घटना ने नोहर क्षेत्र की निर्धारित सिंचाई व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि नोहर-सिद्धमुख सिंचाई परियोजना की महत्वपूर्ण जलापूर्ति व्यवस्था का आधार मानी जाने वाली सिद्धमुख फीडर में भारी मात्रा में सिल्ट जमा है तथा जगह-जगह पेड़-पौधे उगे हुए हैं।नहर की यह स्थिति नियमित सफाई, निरीक्षण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते सफाई और तकनीकी निरीक्षण किया जाता तो क्या इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था? यह सवाल अब किसानों के साथ-साथ सिंचाई विभाग के सामने भी है। गौरतलब है कि नोहर क्षेत्र में 28 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक सी ग्रुप रेगुलेशन निर्धारित है। रेगुलेशन के दौरान ही फीडर क्षतिग्रस्त होने से निर्धारित जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। किसानों के सामने विडंबना यह है कि एक तरफ रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर फीडर में कटाव के चलते पानी की उपलब्धता ही अनिश्चित हो गई है।
Popular Posts
-
पंचायत समिति चुनाव में सरकारी कर्मचारी के प्रस्तावक बनने का मामला गरमाया, कलेक्टर तक पहुंचा प्रकरण नोहर तेज़ डेस्क। पंचायत समिति...
-
करवा चौथ सेलिब्रेशन में महिलाओं ने साझा कीं खुशियां, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन नोहर तेज़ डेस्क| करवा चौथ पर्व को लेकर म...
-
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रचार तेज, विधायक अमित चाचाण ने कई गांवों में मांगा समर्थन नोहर,तेज़ डेस्क। पंचायत चुनाव 2026 को ले...
Most Popular
-
नोहर रामलीला में तीसरी पीढ़ी कर रही अभिनय, दादा से पोते तक जारी है परंपरा नोहर तेज़ डेस्क। । शहर की प्रसिद्ध रामलीला में एक परिवा...
-
घर के आगे से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने...
-
नोहर के लिए गौरवमयी पल: अजय कंदोई की ‘एम सेफ एक्युमेंट’ ने आईपीओ के साथ रचा इतिहास दिल्ली | 30 जनवरी छोटे शहर से बड़े सपने साकार...
-
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध नोहर तेज़ डेस्क। दिल्ली पुलिस के कथित तानाशाही रवैये और ...
-
टिब्बी झड़प मामला :मंगेज चौधरी का पैर हुआ फ्रैक्चर, प्रशासन पर मंगेज चौधरी के गंभीर आरोप नोहर तेज़ टिब्बी में किसानों की पुलिस क...
-
नोहर की रामलीला में रिश्तों और परंपरा का संगम नोहर की रामलीला में मित्रुका परिवार का जुड़ाव, अभिनय के जरिए सहेज रहे संस्कृति नोहर तेज़ डेस्...
-
वीडियो पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र नोहर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को रामा मैरिज...
-
नोहर की बेटी तमन्ना मोदी बनीं आयुर्वेद चिकित्सक एक ही परिवार में कानून, चिकित्सा और कॉरपोरेट क्षेत्र में बच्चों ने बनाई पहचान ...
-
कांग्रेस ने किसानों को हमेशा गुमराह किया, नोहर फीडर के लिए कभी एक रुपये का बजट नहीं दिया : रामकृष्ण भाकर नोहर, 3 अगस्त। भारतीय ज...
-
जनजागृति रथ यात्रा नोहर क्षेत्र में पहुँची, जम्भाणी संस्कृति के संरक्षण का संदेश नोहर, 07 दिसंबर। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं ज...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें