नवशक्ति ट्रेडिंग कम्पनी की ओर से आयोजित किया गया व्यापारिक सम्मेलन

नवशक्ति ट्रेडिंग कम्पनी की ओर से आयोजित किया गया व्यापारिक सम्मेलन
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के लिए श्रीमती सीता देवी स्मृति सम्मान देनें की गई घोषणा।
नोहर, 6 जून। नवशक्ति ट्रेडिंग  कंपनी की ओर से व्यापारिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन यहां अग्रसेन धर्मशाला में हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर भूकरकेवाला ने की। मुख्य अतिथि के  के रूप में अधिवक्ता बलदेव प्रसाद अग्रवाल व संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी उपस्थित थे। इस अवसर पर नवशक्ति ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा अभिनव पहल करते हुए पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में सभी को पर्यावरण की महत्ता को समझना होगा। सभी को एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने होगें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वालों का सम्मान होने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती हैं। वक्ताओं ने नवशक्ति के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि  ऐसे आयोजनों से व्यापारियों में आपसी मेलजोल बढ़ता हैं। साथ ही व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलता हैं। कम्पनी के दिनेश भूकरकेवाला ने भरोसा दिलाया कि पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिये उनका हर संभव सहयोग रहेगा।  कार्यक्रम में नवशक्ति चाय का लक्की ड्रॉ निकाला गया। इसमें प्रथम पुरस्कार स्कुटी फर्म अनिल कुमार सुनील कुमार को निकला। जबकि द्वितीय ड्रॉ इलेक्ट्रॉनिक स्कुटी का उपहार फर्म मांगीलाल चारणवासी को निकला। इसके अलावा परनामी अगरबत्ती का भी लक्की ड्रॉ निकाला गया। इसमें एकता किरयाना स्टोर नोहर को प्रथम पुरस्कार निकला। कार्यक्रम में भूकरकेवाला परिवार की ओर से दिवंगत श्रीमती सीता देवी की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहन के लिए श्रीमती सीता देवी स्मृति सम्मान देनें की घोषणा की। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  किशन लाल चाचाण, विक्रम भाटी, प्रवेश चाचाण, सीताराम सुथार, पवन अरोड़ा, मांगीलाल, सफाईकर्मी सुरेंद्र, एडवोकेट आनंद उपाध्याय, अशोक चौधरी, भागीरथ को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनिल भूकरकेवाला, सुनील भूकरकेवाला, राजेश भूकरकेवाला, मधुर, शुभम, राहुल, रोहित, रिंकू, आरव, रिद्मा, रामेदव, मोहित, विनोद, रामनिवास, हरिश, धर्मवीर आदि उपस्थित थे। नवशक्ति के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश भूकरकेवाला ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट करते उपहार भेंट किये। कार्यक्रम में कस्बें के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस मौके पर अल्पाहार का भी आयोजन किया गया। उपस्थितजनों को उपहार भी भेंट किये गये।